1 अगस्त 2015 - 15:32
 ईरानी राष्ट्र, प्रगति एवं विकास चाहता है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, प्रगति एवं विकास चाहता है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र, प्रगति एवं विकास चाहता है।
अली अकबर सालेही ने शनिवार को तेहरान में एक समारोह में बोलते हुए कहा कि जो भी सच के मार्ग पर अग्रसर होगा उसे कभी भी निराशा का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र सदैव ही नई-नई पहल करने वाला रहा है। अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद ईरानी राष्ट्र ने शासन करने की एक नई शैली से विश्व को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र ने शत्रुओं के मुक़ाबले में प्रतिरोध किया और वह उसमें सफल भी हुआ।
अपने संबोधन के एक भाग में ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि पश्चिम, वर्चस्ववाद के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में शासन व्यवस्था की नई शैली ने इस्लामी जगत और संसार में ईरान के स्थान को स्पष्ट किया।